Powered By Blogger

Tuesday, July 9, 2013

धर्म और संस्कृति उत्कर्ष विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि विज्ञानाचार्य महाराज

 विधवा, नदी, पर्यावरण, असंवेदन समस्याओं  पर मंथन कर चलेगा जागरूक अभियान

                                  

धर्म और संस्कृति उत्कर्ष विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि विज्ञानाचार्य महाराज
वृन्दावन। श्रीकृष्ण ज्ञान विज्ञान संस्थान के तत्वाधान में गोविन्द मठ कैमारवन में धर्म और संस्कृति उत्कर्ष विषय संगोष्ठी का आयोजन आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य महाराज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह ने कहा कि धर्म सत्य पर आधारित होता है तथा जो धर्म सत्य पर आधारित नहीं है वह मानव धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने श्रोताओं व संस्थान के सदस्यों का आव्हान करते हुये कहा कि आज के परिवेश में धर्म और संस्कृत के उत्कर्ष के लिए पूरे मनोयोग से लगें एवं जन जागरण करें जिससे एक अच्छी पीडी का निर्माण हो सके। श्रीकृष्ण ज्ञान विज्ञान संस्थान के सचिव अनंत कुमार यादव ने संस्थान के इतिहास और हर उद्देश्यों को रखते हुये कहा कि धर्म और संस्कृति में बहुत सारी कमियां विसंगतियां उत्पन्न हो गयीं हैं जिसे दूर करने के लिए संस्था और सभी के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि विधवाओं की समस्या, नदी प्रदूषण, पर्यावरण की समस्या एवं असंवेदन शीलता की समस्या आदि पर भी संस्थान में व्यापक मंथन कर समाज में जागरूकता लायेगी। 
 

                           धर्म सत्य पर आधारित होता है- न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह

 
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विजय यादव, पूर्व सचिव अशोक यादव, हरिनाथ सिंह कमिश्नर सेल्स टेक्स, सर्वेशचंद परियोजना निदेशक फिरोजाबाद, लाल बहादुर जिला जज, देवेश यादव उप निदेशक फार्म सोसायटी चिट्स मेरठ, लाल बहादुर कृषि अधिकारी मेरठ, अशोक यादव, अनन्त यादव श्रीकृष्ण वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष, विजय यादव, अजय शर्मा, फूलसिंह एडवोकेट, पप्पू यादव प्रधान, रमन यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सपा छात्रसभा उपाध्यक्ष मुनीन्द्र कुमार, सतीश यादव, कुम्भकरण यादव, बाल मुकुन्द शास्त्री, मूलचंद दास, सियाराम शर्मा, प्रेम नारायण, संत रामानंद दास आदि उपस्थित रहे।

1 comment:

  1. http://samacharxpress.com/?p=39909

    http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mathura-10319202.html

    https://www.google.co.in/search?q=vigyan+charya+&ie=utf-8&oe=utf-8&rls=org.mozilla:en-US:official&client=firefox-a&gws_rd=cr&ei=l3AoUo3SBaayiQf7soCwCg#psj=1&q=%E0%A4%8F%E0%A4%8F%E0%A4%B8+%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF&rls=org.mozilla:en-US%3Aofficial

    ReplyDelete