वृक्षों का कटान रोकना जरूरी ए.एस. विज्ञानाचार्य
गोविंद मठ आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम
पेड़ों का कटान नहीं रोका तो मानव सभ्यता खतरे में
पेड़ों का कटान नहीं रोका तो मानव सभ्यता खतरे में
वृंदावन (2010.08.20) : सद् भावना पखवाड़े के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा कैमारवन स्थित गोविंद मठ आश्रम में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान कदंब के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीडीओ अजय शंकर पांडेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष विश्व की धरोहर है । इनसे ही हमें प्राणवायु आक्सीजन प्राप्त होती है ।
वर्तमान में इनका कटान बहुत तेजी से जारी है । अगर इसे नहीं रोका गया तो मानव सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी । नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत ने कहा कि राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह सद् भावना दिवस १५ दिन तक मनाया जाता है ।
इस सद् भावना पखवाड़े का उद्घाटन पौधारोपण से किया गया है । उन्होंने कहा कि लगभग पूरे जिले में सैकड़ों पौधे लगाने का हमारा संकल्प है । इसके अंतर्गत शुक्रवार को पचास कदंब पौधे वृंदावन में लगाए गए हैं। स्वयंसेवकों ने आश्रमों में जगह-जगह पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में महंत एएस विज्ञानाचार्य, वृषभान गोस्वामी, उमेश चंद्र शर्मा, विजयलक्ष्मी यादव, मुनेंद्र कुमार, लोकेश शर्मा, ऊषा चौधरी, सीमा शर्मा, पूजा शर्मा, मनीषा शर्मा, आदि लोग उपस्थित थे ।।
