Powered By Blogger

Thursday, January 29, 2015

1 फरवरी को सत्याग्रह यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण सत्याग्रह









सेवा श्रीमान,


नई दिल्ली

सन्दर्भ: 1 फरवरी को सत्याग्रह  यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण सत्याग्रह के लिए आमंत्रण-शुभकामना हेतु!
   
 मान्यवर,
जैसा आप सभी महानुभावो को सर्व विदित है की हमारे देश की जीवन धाराये नदिया, मानव जनित प्रदूषण की मार से मरी पडी है, खेतो में सब्जिया-फसलें सब विषाक्त हो रही हैं। हमारी जीवन धराये शनेः -शनेः विलुप्त हो रही हैं! देश की अन्य तमाम नदियों की तरह यमुना भी आज बेबस और बेज़ार हैं इस पावन नदी को हर रोज कल कारखानो का हजारो टन रासायनिक कचरा प्रदूषित कर रहा है और हमारी नदियों का जल श्रद्धालु जनो के आचमन और स्नान करने लायक नहीं हैI
 
अब तक सरकारों ने जितना जो किया, किंतु अब मोदी जी की सरकार से और गंगा मंत्रालय से देश को विस्वास है कि गंगा-यमुना के साथ-साथ देश की तमाम नदिया अपने 'निर्मल -अविरल' स्वरूप को पुनः पाएगी I

आचार्य प्रवर स्वामी . एस.विज्ञानाचार्य जी महाराज जो विगत 5 वर्षो से मौनव्रत धारण किये और 17 वर्षों से वृनदावन में एकांत साधनारत है ऐसे महा तपोवली की प्रेरणा और निर्देशन में और 'युमना रक्षक दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय किशन दास जी के नेतृत्व में हम सब संकल्प बद्ध हो, दिल्ली से लेकर मथुरा, आगरा और इलाहाबाद तक यमुना के तटो पर सफ़ाई आरती और सत्याग्रह के अभियान को जन मानुस और जागरण से जोड़ रहे है I

  
      यमुना के 'निर्मल -अविरल' स्वरूप के लिए इस अभियान में हमें आप का साथ चाहिए!
इस सन्दर्भ में 'युमना रक्षक दल यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के एक दिवसीय सत्याग्रह के लिए आप सभी को सपरिवार आमंत्रण-शुभकामना हेतु! 1 फरवरी को सत्याग्रह के लिए आमंत्रित करता हैं! आप की शुभकामनाओं के साथ हम विश्वास पूर्वक अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे ऐसी हमारी अपेक्षा है!

सादर 


संत जयकृष्ण दास,                                                                      हरदयाल कुशवाहा
राष्ट्रीय अध्यक्ष युमना रक्षक दल                                            अध्यक्ष  युमना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश
                                              कार्यक्रम संयोजन:
 
        श्री कृष्ण ज्ञान विज्ञानं संस्थान, अध्यात्म चेतना बोध  और बरगद एनजीओ